करीब 98.5 लाख स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके दिए गए : सरकार

By भाषा | Updated: February 18, 2021 22:15 IST2021-02-18T22:15:38+5:302021-02-18T22:15:38+5:30

Vaccines given to about 98.5 lakh health workers, advance front personnel: Govt | करीब 98.5 लाख स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके दिए गए : सरकार

करीब 98.5 लाख स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके दिए गए : सरकार

नयी दिल्ली, 18 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कुल 98.5 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 के टीके दिए गए हैं।

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 2,10,809 सत्र में कुल 98,46,523 खुराकें दी गयीं।

इसमें 62,34,635 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें पहली खुराक दी गयी जबकि 4,64,932 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गयी। इसके अलावा, अग्रिम मोर्चे के 31,46,956 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी।

देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी, वहीं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए दो फरवरी से इस अभियान की शुरुआत हुई।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 34 वें दिन बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक 3,17,190 खुराकें दी गयीं। इनमें से 2,21,425 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 95,765 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी।

बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक कुल 10,159 सत्र का आयोजन हुआ। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया।

कुल 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहली खुराक के लिए 75 प्रतिशत से ज्यादा पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, लक्षद्वीप, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश हैं।

दूसरी तरफ, सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में पहली खुराक के लिए 50 प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ। इनमें लद्दाख, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नगालैंड और पुडुचेरी हैं।

सबसे ज्यादा टीकाकरण वाले 10 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ हैं।

टीकाकरण के बाद कुल 40 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुल टीकाकरण के हिसाब से यह दर 0.0004 प्रतिशत है। अस्पताल में भर्ती कराए गए 40 लोगों में से 24 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी जबकि 13 की मौत हो गयी और तीन का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vaccines given to about 98.5 lakh health workers, advance front personnel: Govt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे