लाइव न्यूज़ :

टीके संपूर्ण सुरक्षा नहीं देते लेकिन मृत्यु, जटिलताओं का खतरा कम करते हैं : स्वामीनाथन

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने व्यापक टीकाकरण की पैरवी करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यद्यपि कोविड रोधी टीके कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों के खिलाफ संपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराते लेकिन निश्चित तौर पर ये मृत्यु तथा जटिलताओं का जोखिम कम करते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

स्वामीनाथन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और मौजूदा कोविड-19 महामारी के विभिन्न पहलुओं तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक के हवाले से एक बयान में कहा गया कि यद्यपि कोविड रोधी टीके कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों के खिलाफ संपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराते लेकिन निश्चित तौर पर ये मृत्यु तथा जटिलताओं का जोखिम कम करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जिक्र करना महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने उल्लेखनीय क्षमता का प्रदर्शन किया और सीमित संसाधनों के बावजूद एक साल के भीतर हम एक से अधिक टीका लाने में सक्षम हैं तथा विश्व के अन्य देश भी हमारी तरफ देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों