लाइव न्यूज़ :

आगरा से कड़ी सुरक्षा में टीके मथुरा लाये गए

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:18 IST

Open in App

मथुरा, 14 जनवरी केंद्र सरकार के निर्णय के तहत 16 जनवरी से कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए कोविड-19 टीका बृहस्पतिवार सुबह आगरा से अलग-अलग ‘कोल्ड बॉक्स’ में मथुरा लाया गया। इन टीकों को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर स्थित ‘कोल्ड चेन’ कक्ष में सुरक्षित तरीके से रखा गया है तथा परिसर के आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।

यूनिसेफ के प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘भारत सरकार ने बीती रात दिशानिर्देशों में बदलाव कर दिया और उसके मुताबिक अब मथुरा के सिर्फ पांच स्वास्थ्य इकाइयों पर 16 जनवरी को टीकाकरण शुरु किया जाएगा। इसके तहत सबसे पहले 100 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम चक्र का टीका लगाया जाएगा। इस प्रकार जिले की पांच स्वास्थ्य इकाइयों पर कुल 5 सत्र होंगे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इन सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर टीके लगाने के लिए सिरिंज भी उपलब्ध करा दी गई है। हर व्यक्ति को अलग-अलग सीरिंज से टीका लगाया जाएगा। एक टीके की शीशी में से 10 लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। मानक के अनुसार प्रति शीशी में से कम से कम 9 लोगों को टीका लगना है। जिन लोगों को यह टीका लगाया जाना, वे सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों के कर्मचारी होंगे।’’

उन्होंने बताया कि मथुरा स्थित मुख्य ‘कोल्ड रूम’ से कल 15 जनवरी को यह टीके तीन केंद्रों पर रवाना किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो पांच केंद्र टीकाकरण के लिए चुने गए हैं, उनमें जिला अस्पताल, केडी मेडिकल कॉलेज, रामकृष्ण मिशन अस्पताल वृन्दावन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैमुहां और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग