लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ जिले के लिए आवंटित टीके नोएडा की एक सोसाइटी में लोगों को लगाए जाने का खुलासा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 12:24 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), सात जून जिले के थाना बीटा-2 क्षेत्र की एक सोसाइटी में कुछ लोगों ने 21 तथा 27 मई को टीकाकरण शिविर लगाया और उसमें अलीगढ़ जिले के लिए आवंटित कोविड रोधी टीकों को सोसाइटी के लोगों को लगा दिया।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को बताया ‘‘ 21 और 27 मई को ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में टीकाकरण शिविर लगाया गया, जहां 187 लोगों को टीका लगा। टीकाकरण के बाद लोगों को जो प्रमाण पत्र मिला, वह अलीगढ़ जिले के नौरंगाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का था। इस मामले की शिकायत कुछ लोगों ने जिला प्रशासन से की।’’

उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी को इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए, जिसके बाद उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी के नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम ने शनिवार और रविवार को सोसाइटी में जाकर पूछताछ की, तथा टीकाकरण के बाद दिए गए प्रमाण पत्र की जांच की।

जिलाधिकारी के अनुसार, ‘‘जांच में पाया गया कि जो टीके सोसाइटी में रहने वाले लोगों को लगाए गए थे उन्हें अलीगढ़ जिले के लिए आवंटित किया गया था। टीकाकरण का आयोजन करने वाले लोग जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और उन्होंने जांच करने गई टीम के साथ अभद्रता भी की। टीम को इस्तेमाल किए गए टीके की शीशियां तक नहीं मिलीं, हालांकि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है, कि जो टीके सोसाइटी में लोगों को लगे हैं, उनका बैच नंबर अलीगढ़ का ही था। ’’

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी ने बीटा-2 थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शुभ गौतम, अनिल गुप्ता, अजय कुमार, बीना सिंह, सुभी के खिलाफ धारा 420, 188, 270, आदि के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जो फरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे