लाइव न्यूज़ :

टीकों की आपूर्ति कम होने के कारण असम में 30 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य अधूरा : अधिकारी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:10 IST

Open in App

गुवाहाटी, एक जुलाई असम में कोविड-19 टीकों की भारी कमी के कारण प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार पिछले दस दिन में केवल 16.63 लाख लोगों का टीकाकरण कर सकी है जो मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के 30 लाख लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य से लगभग 45 फीसदी कम है । स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 21 से 30 जून के बीच कुल 16,63,405 लोगों का टीकाकरण किया गया ।

सरमा ने 19 जून को जिलों के सभी हितधारकों के साथ बैठक के दौरान इस अवधि में 30 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था जबकि वर्तमान आंकड़ा इस लक्ष्य से बहुत पीछे है ।

आंकड़ों के अनुसार सरकार तीन लाख लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को दो दिन ही पूरा कर सकी । प्रदेश में 21 जून को 3,30,667 लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि 23 जून को 3,60,315 लोगों का टीकाकरण किया गया ।

बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस अवधि में एक दिन दो लाख से अधिक लोगों का, चार दिन एक लाख से अधिक लोगों का और तीन दिन एक लाख से भी कम लोगों का टीकाकरण किया जा सका ।

एनएचएम ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग 30 जून को प्रदेश में केवल 14551 खुराक ही दे सका, जो अब तक की सबसे कम संख्या है।

संपर्क करने पर एनएचएम के निदेशक लक्ष्मण एस ने पीटीआई भाषा को बताया कि इस अभियान के दौरान टीकों की आपूर्ति कम हुयी और यही वजह है कि कम टीकाकरण हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह