लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18-44 आयुवर्ग के लिए टीके का भंडार खत्म होने की कगार पर, रोकना पडेगा टीकाकरण : आतिशी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली में 18 से 44 आयुवर्ग के लिए कोविड-19 टीके की खुराक शनिवार को खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है एवं टीके की अतिरिक्त खुराक की आपूर्ति नहीं होने पर इस आयुवर्ग का टीकाकरण रोकना पड़ेगा। यह जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने दी।

उन्होंने ऑनलाइन टीकाकरण बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि, ‘‘आज 88 केंद्रों में से 31 स्कूलों का ही इस्तेमाल किया गया जबकि पांच दिन पहले इस आयुवर्ग का टीकाकरण 200 स्थानों पर हो रहा था।’’

आतिशी ने बताया कि 18 से 44 आयुवर्ग के लिए कोवैक्सीन की खुराक पहले ही खत्म हो चुकी है और कोविशील्ड की खुराक शनिवार को खत्म होने की कगार पर है, ऐसे में अगर टीके की खुराक नहीं आती तो इस वर्ग का टीकाकरण रोकना पड़ेगा।’’

उन्होंने बताया कि 21 मई को दिल्ली में टीके की 48,628 खुराक दी गई और अबतक 50 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 12 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे