लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पास चार दिन के लिए टीके का भंडार उपलब्ध: बुलेटिन

By भाषा | Updated: July 31, 2021 00:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास कोविड टीकाकरण के लिए टीके का जो भंडार बचा है वह चार दिन चलेगा। दिल्ली सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी कोविड टीकाकरण बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक की स्थिति के अनुसार दिल्ली के पास कोवैक्सीन की 2,10,010 और कोविशील्ड की 5,60,750 खुराकें उपलब्ध थीं। बुलेटिन में बताया कि कोवैक्सीन की सीमित खुराक उपलब्ध होने के कारण इस टीके के भंडार का केवल 20 फीसदी ही पहली खुराक लिए उपयोग किया जा सकता है।

इसके मुताबिक, दिल्ली सरकार को अब तक टीके की कुल 97,36,740 खुराक प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 24,18,670 खुराक कोवैक्सीन की जबकि बाकी कोविशील्ड टीके की हैं।

दिल्ली में अब तक टीके की 99,09,749 खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें निजी अस्पतालों में लगाए गए टीके शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?