लाइव न्यूज़ :

टीका-घोटाले के आरोपी ने कोविशील्ड के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पत्र लिखने का दावा किया: पुलिस

By भाषा | Updated: June 28, 2021 00:19 IST

Open in App

कोलकाता, 27 जून कोलकाता में फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 28 वर्षीय देबांजन देब ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि उसने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट को पत्र लिखकर कोविशील्ड टीके की मांग की थी। कोलकाता पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि देब ने कहा कि उसने शहर में कई नहीं, बल्कि दो फर्जी टीकाकरण शिविर स्थापित किए थे, जैसा कि कई लोगों ने कहा है। देब ने खुद को कोलकाता नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के रूप में पेश किया था।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "जांच कर्मियों ने अब तक आठ बैंक खातों का पता लगाया है, जिनका इस्तेमाल आरोपी ने अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया था। कभी उसके अधीन काम करने वाले दस अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।"

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस को यह भी पता चला कि 28 वर्षीय व्यक्ति विभिन्न सरकारी एजेंसियों को पत्र लिखता था और लोगों को यकीन दिलाने के लिए उन पर रसीद की मुहर लगाता था।

अधिकारी ने बताया, "देबांजन ने दो टीकाकरण शिविर आयोजित करना कबूल किया है- एक एम्हर्स्ट स्ट्रीट पर सिटी कॉलेज में और दूसरा कसबा में अपने कार्यालय में। उसने यह भी दावा किया कि उसने सीरम इंस्टीट्यूट के एक अधिकारी को कोविशील्ड टीके की मांग करते हुए एक मेल लिखा था। हम उसके दावों की सच्चाई का पता लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा