लाइव न्यूज़ :

मंजूरी के लिए डीसीजीआई के और आंकड़े मांगने से टीका कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा : सरकार

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्र ने मंगलवार को कहा कि भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट और फाइजर के कोविड-19 टीकों के लिए आकस्मिक उपयोग मंजूरी की खातिर उनके आवेदनों पर गौर किया जा रहा है और दवा नियामक डीजीसीआई द्वारा इन कंपनियों से अधिक आंकड़ों की मांग करने से टीकाकरण समयसीमा पर असर नहीं पड़ेगा।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि भारतीय औषधि महा नियंत्रक (डीजीसीआई) को दिए गए इन आवेदनों पर विशेषज्ञों की संबंधित समिति द्वारा गौर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आवेदनों पर वैज्ञानिक आधार पर गौर किया जा रहा है तथा इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि टीका सुरक्षित हो, लोगों में कोविड​​-19 बीमारी की घटनाओं को कम करने के लिए पर्याप्त और प्रभावी हो। यह स्वतंत्र प्रक्रिया है और चल रही है।

पॉल ने कहा, ‘‘ मैं यह रेखांकित करना चाहूंगा कि जब हम इन प्रक्रियाओं के बारे में बात करते हैं, तो यह कोई व्यक्तिगत या तीन लोगों से संबंधित नहीं है। ये ऐसे लोग हैं जो वैज्ञानिक, महामारी विज्ञान, चिकित्सक, जीवविज्ञानी... हैं। वे विज्ञान के आधार पर फैसला करते हैं।’’

पत्रकारों ने उनसे डीजीसीआई द्वारा कंपनियों से जरूरी मंजूरी देने के लिए और आंकड़े मांगे जाने के संबंध में सवाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया