लाइव न्यूज़ :

टीका राष्ट्रवाद दुनिया के लिए खतरा: रामाफोसा

By भाषा | Updated: January 26, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी ‘टीका राष्ट्रवाद’ के खतरों के प्रति आगाह करते हुए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने मंगलवार को कहा कि यदि कुछ देश अपने लोगों को टीका देते हैं और अन्य देश नहीं दे पाते तो सब लोग सुरक्षित नहीं हो सकते।

विश्व आर्थिक मंच के डिजिटल माध्यम से आयोजित दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा, “हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं वह वायरस द्वारा निर्मित नहीं हैं बल्कि हमारे द्वारा बनाई गई हैं।”

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कहा कि गरीबी, पर्यावरण को हो रहा नुकसान और युद्ध यह सभी हमारे द्वारा की गई कार्रवाई या कई बार अकर्मण्यता का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि दशकों में पहली बार गरीबी बढ़ने के आसार हैं और दुनिया चौराहे पर खड़ी है।

रामाफोसा ने नए रास्ते अपनाने की वकालत की और कहा कि हमारे सामने दुनिया को उस मुकाम पर ले जाने की चुनौती नहीं है जहां वह महामारी से पहले खड़ी थी।

कोविड-19 पर उन्होंने कहा कि महामारी से मुकाबले के लिए अफ्रीकी देश साथ मिलकर योजना पर काम कर रहे हैं और इसके लिए ‘अफ्रीकी चिकित्सकीय आपूर्ति मंच’ का गठन किया गया है जिससे अफ्रीकी देशों को देशों कम कीमत पर चिकित्सा सामग्री उपलब्ध हो रही है।

इसके साथ ही रामाफोसा ने टीके की उपलब्धता पर चिंता प्रकट की।

उन्होंने कहा, “हम टीका राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चिंतित हैं। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी देश महामारी से नहीं उबर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग