लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में शुरू किया गया टीका महा अभियान

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:21 IST

Open in App

ईटानगर, 21 जून अरुणाचल प्रदेश में अगले कुछ महीनों में 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त लगाने के लिए सोमवार को टीका महा अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उप मुख्यमंत्री चौना मीन और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री अलो लिबांग के साथ राज्य की राजधानी में अभियान की शुरुआत की।

खांडू ने ट्वीट किया, “हमारा लक्ष्य कुछ महीनों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका देना है। टीकाकरण अभियान तेज करने के लिए आज ईटानगर में टीका महा अभियान की शुरुआत की गई। देश में टीकाकरण अभियान तेज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद।”

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जन प्रतिनिधि, सामुदायिक नेता, धार्मिक नेता, एनजीओ के प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कोविड टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि महत्वपूर्ण लोगों और जन प्रतिनिधियों के वीडियो और मुख्यमंत्री की ओर से अपील को मीडिया के जरिये सार्वजनिक किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रणाली आसान बनाई गई है। लोग खुद पंजीकरण कर सकेंगे, केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकेंगे और विशेषकर ग्रामीण इलाकों में पहचान पत्र के बिना आने वाले लोगों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो