लाइव न्यूज़ :

कुछ समुदायों में टीके के प्रति हिचक चिंता का कारण :अमित शाह

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ समुदायों में टीका लगवाने से हिचक को लेकर चिंता प्रकट की है और कोविड-19 के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए लोगों से टीकाकरण के बारे में जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया है।

शाह, 10 जुलाई से गुजरात की तीन दिनों की यात्रा पर हैं। उन्होंने महामारी से प्रभावित लोगों के लिए केंद्र सरकार की मुफ्त अनाज वितरण योजना के बारे में युवाओं और सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवियों से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने इससे पहले दिन में गांधीनगर जिले में दो अलग कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए यही अपील की।

शाह ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस मानवता के समक्ष एक बड़ी चुनौती है और भारत ने यह लड़ाई बखूबी लड़ी है। यदि आप मृत्यु दर की तुलना अन्य देशों से करेंगे तो आप पाएंगे कि भारत इस स्थिति से एक विजेता के रूप में बाहर आया है। ’’

वह गांधीनगर के अदलाज गांव स्थित स्वामीनारण मंदिर परिसर में एक सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

गांधीनगर से सांसद ने कहा, ‘‘किसी को भी यह नहीं मानना चाहिए कि लड़ाई खत्म हो गई है । इस लड़ाई को जीतने का एकमात्र रास्ता लोगों का 100 प्रतिशत टीकाकरण करना है। हालांकि, कुछ समुदाय अब भी टीका लगवाने से हिचक रहे हैं। लोगों के मन से यह डर नहीं निकल पा रहा है कि टीकों का उन पर प्रतिकूल असर होगा। ’’

शाह ने कहा, ‘‘हमें इस हिचक को दूर करने और कोविड-19 का टीका लगवाने के फायदे के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। मैं सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवियों से इस उद्देश्य के लिए गांवों को गोद लेने और जागरूकता अभियान शुरू करने की अपील करता हूं।’’

इससे पहले, शाह राजभवन में एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सफाईकर्मियों जैसे कोविड योद्धाओं को राशन किट मुहैया करने में दान देने वालों को प्रोत्साहित किया।

शाह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार इस योजना पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

महामारी के मद्देनजर इस साल मार्च में यह योजना शुरू की गई थी, जिसके तहत नवंबर तक हर महीने गरीब परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को पांच किग्रा अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

शाह ने आज सुबह जिले के नारदीपुर गांव में एक झील के सौंदर्यीकरण परियोजना की शुरूआत की।

बाद में केंद्रीय मंत्री ने गांधीनगर सिविल हॉस्पिटल में एक मेडिकल ऑक्सीजन संयंत्र का उदघाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह