लाइव न्यूज़ :

टीका फर्जीवाड़े के पीड़ितों का जल्द किया जाएगा टीकाकरण : बीएमसी ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:47 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बंबई उच्च न्यायालय को शुक्रवार को बताया कि मुंबई में फर्जी कोविड रोधी टीकाकरण के 2,000 से अधिक पीड़ितों का टीकाकरण करने के लिए जल्द अलग से एक अभियान चलाया जाएगा।

बीएमसी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अनिल सख्रे ने उच्च न्यायालय को बताया कि निजी रूप से आयोजित फर्जी टीका शिविरों में 2,053 लोगों के साथ ठगी की गई जिनमें से 1,636 लोगों की जांच की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘1,636 लोग हमारे पास पहुंचे जिनकी हमने जांच की। उनमें कोई दुष्प्रभाव या स्वास्थ्य समस्या नहीं पाई गई। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें टीके की जगह लवणयुक्त पानी दिया गया था।’’

सख्रे ने कहा, ‘‘हमने केंद्र सरकार से कोविन पोर्टल से इन लोगों का पंजीकरण रद्द करने और फिर से पंजीकरण करने को कहा है। हम जल्द ही इन लोगों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाएंगे।’’

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ अधिवक्ता सिद्धार्थ चंद्रशेखर की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर