लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पतालों द्वारा नहीं ली जाने वाली टीका खुराकों को सरकारी केंद्रों को दिया जाए: जगनमोहन रेड्डी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:14 IST

Open in App

अमरावती, 29 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को निजी अस्पतालों में टीकाकरण की धीमी रफ्तार का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह कोविड-19 टीके की उन खुराकों को खरीदकर सरकारी माध्यमों से टीकाकरण अभियान के लिए उपलब्ध कराए जिन्हें आवंटन के बावजूद निजी प्रतिष्ठानों ने नहीं लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में रेड्डी ने इस बात का भी उल्लेख किया कि ''पूर्व के अनुभव और निजी अस्पतालों में टीके की मांग'' से यह साफ है कि निजी प्रतिष्ठान इनकी भारी मात्रा का उपयोग नहीं कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, '' राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण को रफ्तार प्रदान करने की रणनीति के तहत निजी अस्पतालों को निर्मित टीके का 25 फीसदी हिस्सा खरीद की अनुमति दी गई थी और संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत भी यह 25 फीसदी का आवंटन लागू है।''

आंध्र प्रदेश के हालात का उल्लेख करते हुए रेड्डी ने कहा कि राज्य में अब तक केवल 2,67,075 लोगों को निजी अस्पतालों में टीके की खुराक दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में जुलाई के लिए 17,71,580 खुराकें तय की गई हैं और पूर्व का अनुभव इस बात को साफ करता है कि निजी अस्पताल इतनी भारी मात्रा में टीके का उपयोग नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा, '' मेरा सुझाव है कि टीके की उस खेप को खरीदकर सरकारी माध्यमों से टीकाकरण अभियान के लिए मुहैया कराया जाए जोकि निजी अस्पतालों द्वारा प्राप्त नहीं की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है