लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु को आवंटित टीके की खुराक अन्य स्थानों पर नहीं भेजी जानी चाहिए : अदालत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:13 IST

Open in App

चेन्नई, 13 मई मद्रास उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु को केंद्र की ओर से आवंटित कोविड-19 टीके की खुराक राज्य की ओर से मांग की पूर्ति करने के उद्देश्य से जारी वैश्विक निविदा की वजह से अन्य स्थानों को नहीं भेजी जानी चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार रामामूर्ति की पीठ ने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य के आंवटन को फिर से तब निर्धारित किया जा सकता है जब वैश्विक निविदा के तहत आपूर्ति हो जाए।

यह मामला अदालत द्वारा कोविड-19 प्रबंधन पर स्वत: संज्ञान लेकर हो रही सुनवाई के दौरान आया।

पीठ ने कहा, ‘‘ राज्य में टीके की कमी है और चूंकि वैश्विक निविदा जारी करने का फैसला किया गया है, ऐसे में केंद्र द्वारा राज्य को (तमिलनाडु)आवंटित टीके की खुराक राज्य सरकार के वैश्विक निविदा जारी के फैसले के मद्देनजर अन्य स्थानों पर नहीं भेजी जानी चाहिए, खातसौर पर तब जब यह लंबी प्रक्रिया हो सकती है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘हालांकि, निविदा परिपक्व हो जाने और टीके की आपूर्ति हो जाने पर केंद्र द्वारा राज्य को आवंटित खुराक पर फिर से काम हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र