लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण पर्यटन क्षेत्र का पुनरुद्धार करेगा : पर्यटन मंत्री

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बुधवार को कहा कि टीकाकरण पर्यटन क्षेत्र का पुनरुद्धार करेगा और बताया कि सरकार यात्रियों को कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए एक समान नीति बनाने के साथ ही प्रोटोकॉल स्थापित करने पर काम कर रही है।

यात्रा एवं आतिथ्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों जैसे एयरबीएनबी, ईजमायट्रिप, ओयो और यात्रा आदि के औद्योगिक निकाय - आतिथ्य, प्रौद्योगिकी एवं पर्यटन उद्योग परिसंघ (सीएचएटीटी) के उद्घाटन कार्यक्रम में पटेल ने कहा कि उद्योग को सभी प्रकार के यात्रियों के लिए तैयार रहने की जरूरत है और उन्हें कई तरह के विकल्प उपलब्ध कराने की भी।

पटेल ने नये युग की प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं अतिथि सत्कार से जुड़ी कंपनियों के प्रयासों की सराहना की जो छोटे एवं अकसर कम प्रतिनिधित्व वाले संचालकों के हित को बढ़ाना देने के लिए तथा इस क्षेत्र में विभिन्न मोर्चे पर सरकार के साथ काम करने के लिए साथ आए हैं।

उन्होंने कहा, “सीएचएटीटी का गठन भारत के मजबूत घरेलू पर्यटन बाजार को बढ़ावा देने और छोटे होटल साझेदारों, घरों के मालिकों और एजेंटों को पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी पेशकशों को बढ़ाने में मदद करने के लिए ऐतिहासिक फैसला है। पर्यटन मंत्रालय होटल, घरों में ठहरने से संबंधित जानकारी को एकीकृत पोर्टल ‘निधि’ पर उपलब्ध कराने की लगातार कोशिश कर रहा है ताकि पर्यटकों को लाभ मिल सके और सीएचएटीटी इसमें अहम भूमिका निभाएगा।”

पटेल ने कहा, “टीकाकरण पर्यटन क्षेत्र का पुनरुद्धार करेगा और हम यात्रियों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए समान नीति पर काम कर रहे हैं और प्रोटोकॉल स्थापित कर रहे हैं। सीएचएटीटी के समेकित प्रयास छोटे, मध्यम होटलों, घर के मालिकों के लिए बहुत फायदेमंद होंगे और मैं उद्योग की एकीकृत आवाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनका सरकार की विभिन्न समितियों में शामिल होने के लिए स्वागत करता हूं।”

सीएचएटीटी का मकसद घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता