लाइव न्यूज़ :

टीके की कमी के कारण मुंबई में शनिवार को भी टीकाकरण नहीं होगा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:48 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण निरोधक टीकाकरण टीकों की कमी के कारण स्थानीय निकाय एवं सरकारी केंद्रों पर बंद रहेगा और कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण रविवार को भी टीकाकरण नहीं होगा । बीएमसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

गौरतलब है कि टीकों की कमी के कारण शुक्रवार को भी यह अभियान बीएमसी एवं महाराष्ट्र सरकार के केंद्रों पर निलंबित ही रहा ।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बयान के अनुसार टीकों की कमी के कारण शनिवार को भी टीकाकरण बंद रहेगा और कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण यह रविवार को बंद रहेगा ।

निकाय ने बयान में कहा है कि टीकों की ताजा खेप प्राप्त होने के बाद ही टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सकेगा ।

बयान में कहा गया है, ‘‘मुंबई के लोगों को टीकाकरण के बारे में सूचित किया गया है कि टीके की खुराक मिलने के बाद ही यह शुरू होगा ।’’

स्थानीय निकाय ने बीएमसी एवं सरकारी केंद्रों पर टीकों की कमी के कारण एक जुलाई को भी टीकाकारण रोक दिया था ।

बीएमसी के अनुसार मुंबई में सात जुलाई तक कुल 59,29,190 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है । इनमें से 12,47,410 लेागों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है ।

मुंबई में फिलहाल 401 सक्रिय टीकाकरण केंद्र हैं जिनमें बीएमसी के 283, महाराष्ट्र सरकार के 20 केंद्रों के अलावा 98 निजी केंद्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे