लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सोमवार से शुरू हो सकता है कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण :स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ जनवरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शुक्रवार को बताया कि राज्य को एक-दो दिन में कोविड-19 से बचाव के टीके की 13,90,000 खुराक मिलने की उम्मीद है और 11 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के लिए अच्छी खबर यह है कि मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सूचना मिली है कि कल या परसों कोरोना वायरस से बचाव के टीके की 13,90,000 खुराक राज्य को मिल जाएगी। यह हमारे लिए बहुत खुशी की खबर है।’’

यहां एक निजी अस्पताल का दौरा करने के बाद, जहां टीकाकरण का पूर्वाभ्यास चल रहा है सुधाकर ने पत्रकारों से कहा कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज की तारीख में कर्नाटक में 6.30 लाख चिकित्सा पेशेवर पंजीकृत हैं। जो छूट गए हैं उनमें कुछ मेडिकल या डेंटल कॉलेज के हैं,हमने उनसे पंजीकरण कराने का अनुरोध किया है।’’

सुधाकर ने कहा, ‘‘ स्वास्थ्य कर्मियों के बाद उनका टीकाकरण होगा जो बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर है और जो पुलिस और राजस्व विभाग में कार्यरत हैं व महामारी के खिलाफ काम कर रहे हैं।’’

बाद में चिक्कबल्लापुर में सुधाकर ने कहा कि टीका मिलने के बाद उसे सभी जिलों में वितरित किया जाएगा और संभवत: सोमवार से ही टीकाकरण की शुरुआत हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पूरे कर्नाटक में 263 अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। इनमें 24 जिले के 20 मेडिकल कॉलेज, 43 तालुका अस्पताल, 31 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 87 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 30 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 28 निजी अस्पताल शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल