लाइव न्यूज़ :

प्रमुख कर्मियों को पहले, उसके बाद वृद्धों को टीकाकरण से प्रभाव बढ़ता है: अध्ययन

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई अधिक संचरण वाले इलाके में स्वास्थ्य पेशेवरों सहित प्रमुख कर्मियों को पहले, उसके बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और फिर अन्य बीमारियों से पीड़ित 24 से 60 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण करने से कोविड-19 संक्रमण दर और मृत्यु दर को कम करने में अधिक प्रभाव पड़ेगा। यह बात एक गणितीय मॉडल आधारित विश्लेषण से मिली है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अध्ययन के निष्कर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम-तीव्रता वाले संचरण क्षेत्रों जैसे कि कम आबादी वाले क्षेत्रों में प्रमुख कर्मियों के बाद अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का टीकाकरण और फिर 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण करना अच्छा जन स्वास्थ्य दृष्टिकोण प्रतीत होता है।

अध्ययन - ‘कोविड -19 के खिलाफ भारत की व्यावहारिक टीकाकरण रणनीति: एक गणितीय मॉडलिंग आधारित विश्लेषण' आईसीएमआर से संदीप मंडल, बलराम भार्गव और समीरन पांडा और इंपीरियल कॉलेज, लंदन से एन. अरिनामिनपथी द्वारा लिखा गया है तथा इसे 2 जुलाई को पत्रिका बीएमजे ओपन में प्रकाशित किया गया है।

इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने संचरण गतिकी के एक सरल गणितीय मॉडल का उपयोग किया। इसका उपयोग यह दिखाने के लिए किया गया कि देश में टीकाकरण प्रयासों को कैसे सर्वोत्तम रूप से केंद्रित किया जा सकता है।

अध्ययन में कहा गया है, ‘‘हमारे नतीजे बताते हैं कि सभी परिभाषित प्राथमिकता वाले समूहों के टीकाकरण से समग्र स्वास्थ्य पर बोझ में काफी कमी आएगी।’’

अध्ययन के अनुसार, प्राथमिकता समूह भारत की आबादी का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!