लाइव न्यूज़ :

मुंबई में तूफान की चेतावनी के कारण दो दिनों तक नहीं लगाई जाएगी वैक्सीन, बीएससी ने ट्वीट कर दी जानकारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 15, 2021 09:29 IST

मुंबई नगर निकाय ने चक्रवात तौकात के मद्देनजर मुंबई में दो दिनों तक वैक्सीनेशन ड्राइव रोकने का फैसला लिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में 15 और 16 मई को नहीं लगाया जाएगा टीकाचक्रवात तौकात के मद्देनजर लिया गया फैसला मौसम विज्ञान ने मुंबई में तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

मुंबई : देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं । महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले शुरुआत से ही सबसे ज्यादा रहे हैं । ऐसे में वैक्सीनेशन ही बचाव का एक मात्रा उपाय है । ऐसे में मुंबई नगर निकाय ने शुक्रवार को चक्रवात 'तौकात' के मद्देनजर कोविड-19 वैक्सीनेशन को अगले दो दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया है ।  

मुंबई में दो दिन नहीं लगेगा टीका

 बीएमसी ने ट्वीट कर कहा कि '15 और 16 मई को  कोई टीकाकरण अभियान नहीं होगा । 'अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने पीटीआई को बताया कि यह कदम सावधानी के मद्देनजर उठाया गया है क्योंकि चक्रवात तौकता शहर के करीब से गुजरने का अनुमान है ।

 

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए और संभावित भीड़ से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया क्योंकि शहर में चक्रवात के कारण बारिश होने की संभावना है । 

वर्तमान में मुंबई में 260 सक्रिय टीकाकरण केंद्र हैं और शुक्रवार को 23,924 लोगों को टीका लगाया गया । वहीं मुंबई में कुल 28,41,349 लोगों  को वैक्सीन दी जा चुकी है ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात तौकात समुद्री मार्ग से मुंबई के करीब से गुजरने की संभावना है । हालांकि यह सीधे शहर से नहीं टकराएगा लेकिन देश की वित्तीय राजधानी में तेज हवाएं और भारी बारिश होने की संभावना है ।

टॅग्स :मुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिकाकोरोना वायरसचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर