लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण तीन दिनों के लिए रोका गया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 00:47 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 मई केंद्र सरकार द्वारा कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाने के साथ ही गुजरात में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण 14 मई से तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है।

भारत सरकार ने एक सरकारी पैनल की सलाह पर कोविशील्ड टीके की दो खुराक लगवाने के बीच के समय को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का फैसला लिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि यह ‘‘विज्ञान आधारित फैसला है’’ और इस विश्वास के साथ लिया गया है कि इससे कोई अतिरिक्त खतरा नहीं होगा।

राज्य सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र के फैसले के बाद टीकाकरण कार्यक्रम को संशोधित किया गया है, इसलिए 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 14 मई, 15 और 16 मई को नहीं किया जाएगा।

इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण 17 मई को फिर से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos