लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: May 3, 2021 15:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 टीकाकरण मुहिम का तीसरा एवं सबसे बड़ा चरण सोमवार सुबह शुरू हो गया, जिसके तहत 18 साल से 45 साल तक के आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि शहर के 76 स्कूलों में 301 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने वेस्ट विनोद नगर में टीकाकरण केंद्र का दौरा किया।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में युवाओं का टीकाकरण शुरू हो गया है। हमने 76 स्कूलों में 301 केंद्र बनाए हैं। हमारा लक्ष्य 300 स्कूलों में इस प्रकार के 3,000 केंद्र बनाना है, जो टीकों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।’’

दिल्ली में करीब 90 लाख लोग इस चरण में टीकाकरण के लिए पात्र हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए स्कूलों को टीकाकरण केंद्र बनाया है। राष्ट्रीय राजधानी के करीब 500 केंद्रों में अभी तक 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के आयुवर्ग में टीकाकरण के लिए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

शहर के मैक्स अस्पताल ने 18 से 45 वर्ष के आयुवर्ग के लिए टीकाकरण शनिवार से ही सीमित केद्रों में शुरू कर दिया था और फोर्टिस हेल्थकेयर ने रविवार से टीकाकरण शुरू किया।

दिल्ली सरकार ने टीकों की 1.34 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था, जो आगामी तीन महीनों में मिलेगा।

इनमें से कोविशील्ड टीके की 67 लाख खुराक पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदी गई हैं।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि तीन लाख खुराक की पहली खेप मई के पहले सप्ताह में दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगले तीन महीनों के अंदर सभी वयस्कों को कोरोना वायरस के टीके लगाने के लिए एक योजना तैयार की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू