लाइव न्यूज़ :

केन्द्र से अनियमित आपूर्ति के कारण पश्चिम बंगाल में टीकाकरण की गति धीमी: अधिकारी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:38 IST

Open in App

कोलकाता, 12 जून यह आरोप लगाते हुए कि केन्द्र की ओर से कोविड-19 टीके की अनियमित आपूर्ति के कारण पश्चिम बंगाल में टीकाकरण अभियान धीमा हुआ है, स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार को सभी 23 जिलों में टीकों के समान वितरण में दिक्कत आ रही है।

उन्होंने कहा कि बंगाल को अभी तक टीके की 2.30 करोड़ खुराक मिली हैं और 1.77 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पहली खुराक और 62 लाख से ज्यादा लोगों दोनों खुराक ली है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपने कोष से 59 करोड़ रुपये खर्च करके टीके की 18 लाख खुराक खरीदी है।

अधिकारी ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘पश्चिम बंगाल में टीकाकरण अभियान कछुए की गति से चल रहा है। इसका कारण केन्द्र से हो रही अनियमित आपूर्ति है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो, (टीकाकरण) अभियान रोकना पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के पास प्रतिदिन कम से कम पांच लाख लोगों को टीका लगाने की क्षमता और बुनियादी ढांचा है।

उन्होंने रेखांकित किया, ‘‘उत्तर प्रदेश और बिहार में टीकाकरण केन्द्रों पर स्वास्थ्य अधिकारी टीका लिए खाली बैठे हैं। यहां हालात उससे अलग हैं। हमें पर्याप्त खुराक नहीं मिल रही है। अगर आपूर्ति सामान्य होती तो हमने लाखों लोगों को टीके लगाए होते।’’

अधिकारी के मुताबिक, सरकार को टीके के समान वितरण में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम राज्य के उत्तरी भाग के जिलों को टीके देते हैं तो दक्षिण बंगाल प्रभावित होता है। हमें आपूर्ति के अनुरुप योजना बनानी होगी। दूसरी खुराक का इंतजार कर रहे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र