लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण टीकाकरण धीमा : डोटासरा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:11 IST

Open in App

जयपुर, चार जून कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसकी गलत नीतियों के कारण राज्य में टीकाकरण की गति धीमी हो गई है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा कांग्रेस व उसकी गठबंधन सरकारों द्वारा शासित राज्यों में टीके खराब होने के अनर्गल व झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं।

डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि केन्द्र की गलत नीतियों के कारण राज्य में टीकाकरण करने की गति धीमी पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण कम्पनियों से केन्द्र सरकार द्वारा वैक्सीन 150 रूपये में खरीदी जा रही है जबकि यही वैक्सीन राज्यों को 300 रुपये व 400 रुपये जीएसटी अतिरिक्त के मूल्य पर उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये दोनों वैक्सीन निर्माता कंपनियों को दिये जाने के बावजूद राजस्थान राज्य को युवाओं के लिये पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन की आपूर्ति के लिए वैश्विक टेंडर निकाले जाने के बावजूद वैक्सीन की आपूर्ति कंपनियों द्वारा सीधे सम्पर्क न किये जाने के कारण नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि जिन युवाओं के वोट के बल पर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी उन्हीं युवाओं का टीकाकरण करने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ कर उसने 18 से 44 वर्ष के समस्त युवाओं के टीकाकरण का दायित्व राज्यों पर डाल दिया। डोटासरा के अनुसार इस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की टीकाकरण नीति विफल होने पर लोगों को ध्यान भटकाने के लिए भाजपा द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों व उन राज्यों जहां कांग्रेस की गठबंधन सरकार हैं, में वैक्सीन खराब होने के अनर्गल व झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के जनवरी, 2021 में जारी आदेश के मुताबिक टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान 10 प्रतिशत वैक्सीन खराब होना सम्भव व इजाजत योग्य होना बताया गया है। उन्होंने दावा किया कि देश में वैक्सीन खराब होने की दर 6 प्रतिशत है किन्तु राजस्थान राज्य में यह दर मात्र 2 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग