लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: July 1, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 1 जुलाई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये और सभी हितधारकों को मिल-जुलकर इस वर्ष के अंत तक सबको टीके लगाने का लक्ष्य पूरा करना चाहिये।

चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में टीके के प्रति हिचक को दूर करने की बेहद जरूरत है। कुछ वर्गों में व्याप्त टीके के प्रति भय को भी दूर करना होगा ।’’

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को सच्चे अर्थो में अखिल भारतीय ‘जन-आंदोलन’ में बदल देना चाहिये।

वेंकैया नायडू ने चिकित्सा समुदाय से आग्रह किया कि वह लोगों को शिक्षित करे और उनमें जागरूकता पैदा करे, ताकि वे टीका लगवाने की अहमियत को समझ सकें।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के बयान के अनुसार, इस अवसर पर प्रसिद्ध गुर्दा-रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्यॉर्जी एब्राहम ने चेन्नई में उन्हें अपनी पुस्तक भी भेंट की। इस पुस्तक का शीर्षक ‘मेरा मरीज मेरा भगवान – गुर्दा चिकित्सक की यात्रा’ है।

उन्होंने केंद्र और राज्य से ‘टीम इंडिया’ के तौर पर साथ काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाये।

उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि टीकाकरण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos