लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास अगले दो दिन में

By भाषा | Updated: January 6, 2021 14:48 IST

Open in App

रायपुर, छह जनवरी छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में इस महीने की सात और आठ तारीख को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य के 21 जिलों में टीकाकरण की तैयारियों की जांच करने के लिए सात और आठ जनवरी को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इससे पहले सात जिलों में पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। इसके बाद शाम पांच बजे जिला कार्य बल इसकी समीक्षा करेगा और इसकी रिपोर्ट राज्य को नौ जनवरी को भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य के बालोद, बलोदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, कवर्धा, कोरबा महासमुंद, मुंगेली और रायगढ़ में आठ जनवरी तथा बलरामपुर, बीजापुर दंतेवाड़ा, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरिया, नारायणपुर, सुकमा और सुरजपुर में सात जनवरी को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र