लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास अगले दो दिन में

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:55 IST

Open in App

(इंट्रो और दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

रायपुर, छह जनवरी छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य के 21 जिलों में टीकाकरण की तैयारियों की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इससे पहले सात जिलों में पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक किया जाएगा। इसके बाद शाम पांच बजे जिला कार्य बल इसकी समीक्षा करेगा और इसकी रिपोर्ट राज्य को नौ जनवरी को भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य के बालोद, बलोदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, कवर्धा, कोरबा महासमुंद, मुंगेली और रायगढ़ में शुक्रवार आठ जनवरी तथा बलरामपुर, बीजापुर दंतेवाड़ा, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरिया, नारायणपुर, सुकमा और सुरजपुर में बृहस्पतिवार सात जनवरी को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो