लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हफ्ते में चार की जगह छह दिन चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी दिल्ली में हफ्ते में चार दिन के बजाय अब से छह दिन कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कुल 9357 लोगों को टीका लगाया गया। दिन में टीके के प्रतिकूल असर के 17 मामले सामने आए और लक्षित लाभार्थियों में से 51 फीसदी को टीके की खुराक दी गई।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के केंद्रों पर 8131 लोगों को ' कोविशील्ड ' टीका लगाया गया जबकि केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में 1226 स्वास्थ्य कर्मियों को ' कोवैक्सीन ' का टीका लगाया गया।

उन्होंने कहा कि ' कोविशील्ड ' का टीका लगाने के बाद 14 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिले जबकि ' कोवैक्सीन ' टीके के तीन मामले प्रतिकूल असर के आए।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में हफ्ते में चार दिन टीका लगाया जाता था और बुधवार, शुक्रवार तथा रविवार को टीकाकरण नहीं होता था। अब हफ्ते में छह दिन टीकाकरण अभियान चलेगा।

राष्ट्रव्यापी कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिन में बताया कि अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस हफ्ते से कोविड-19 का टीका लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

सरकारी स्कूलों के शिक्षक, एमसीडी के कर्मी, पुलिस कर्मी , आशा एवं एएनएम कर्मियों समेत अग्रिम पंक्ति के करीब छह लाख कर्मियों को टीका लगाए जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया