लाइव न्यूज़ :

जनपद गौतम बुद्धनगर में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:28 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 22 जनवरी जनपद गौतम बुद्धनगर के 14 अस्पतालों में बने 42 केन्द्रों पर शुक्रवार सुबह कोविड-19 के टीके लगने शुरू हो गए।

देश में 16 जनवरी को शुरू हुए कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के बाद, दूसरी बार यहां टीके लगाए जा रहे हैं।

वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने भी अस्पतालों में जाकर टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा लिया।

स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा के कैलाश अस्पताल में सात, जिला अस्पताल में दो, चाइल्ड पीजीआई में दो, ईएसआई में तीन, फोर्टिस में पांच, यथार्थ अस्पताल में तीन, जेपी अस्पताल में चार, जिम्स में दो, शारदा में छह, भंगेल में एक, जेवर कैलाश अस्पताल में एक और बिसरख सीएचसी तथा पीएचसी में दो-दो केन्द्र बनाए गए हैं।

सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही विधिवत तरीके से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। लाभार्थियों के दस्तावेज जांचने के बाद उन्हें टीके लगाए गए। टीके शाम पांच बजे तक लगेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक केन्द्र पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। जनपद में 24,453 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगने हैं।

उन्होंने बताया कि नौ अधिकारी टीकाकरण के बाद आने वाली परेशानियों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos