लाइव न्यूज़ :

झारखंड में टीकों की बर्बादी सिर्फ 4.65 प्रतिशत, कोविन में आंकड़े अद्यतन नहीं हो सके

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:24 IST

Open in App

रांची, 26 मई झारखंड सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सूचना के विपरीत सिर्फ 4.65 प्रतिशत ही कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक बर्बादी हुई है जबकि मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने झारखंड में देश में सर्वाधिक कुल 37.3 प्रतिशत टीकों के बर्बाद होने बात कही थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि राज्य सरकार के पास अबतक टीके की कुल खुराक की उपलब्धता के अनुसार, वैक्सीन बर्बादी का अनुपात केवल 4.65 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है, ‘‘तकनीकी कठिनाइयों के कारण टीकाकरण डेटा को केंद्रीय को-विन सर्वर पर पूरी तरह से अद्यतन नहीं किया जा सका। इसे अद्यतन किया जा रहा है।’’

इसका आशय यह है कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित कोविन सर्वर पर झारखंड सरकार द्वारा टीकाकरण का पूरा आंकड़ा अभी अद्यतन नहीं किया जा सका है जिसके चलते संभवतः यह भ्रम हुआ है। हालांकि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार टीकाकरण के आंकड़ों में हेरफेर करके झारखंड को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह झारखंड के बारे में गलत आंकड़ों का पेश किया जाना बहुत ही ‘गैरजिम्मेदाराना’ है। सिर्फ कोविन ऐप के आंकड़ों के आधार पर इस तरह का विश्लेषण उचित नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़े जारी करने से पूर्व राज्य के अधिकारियों से इसकी पुष्टि की जा सकती थी।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविन ऐप पर नवीनतम आंकड़े अपलोड करने की लगातार कोशिश की जाती है लेकिन तकनीकी कारणों से यह कई बार संभव नहीं हो पाता है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया, ‘‘राज्य सरकार द्वारा जिलों को 48.63 लाख टीके की आपूर्ति की गई है। जिलों द्वारा अबतक 42.07 लाख टीकों का उपयोग किया गया है। जिलों में कुल टीके की कवरेज को देखें तो वह 40.12 लाख है, जबकि बर्बादी का प्रतिशत 4.63 है।’’

राज्य सरकार के बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार टीकों की कम से कम बर्बादी सुनिश्चित करने के लिए यथासंभव उपलब्ध टीके की खुराक का अधिकतम उपयोग करने का प्रयास कर रही है। राज्य के सुदूरवर्ती और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण जागरूकता अभियान के साथ इसे और कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

इससे पहले मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की आनलाइन बैठक हुई थी जिसमें सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों से विचार विमर्श करने के बाद यह आंकड़ा जारी किया गया था कि पूरे देश में कोरोना वायरस के टीकों की सर्वाधिक बर्बादी झारखंड में हुई है और बताया गया था कि राज्य में अब तक कुल 37.3 प्रतिशत टीकों की बर्बादी हो चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार टीकों की बर्बादी में दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ है जहां 30.2 प्रतिशत टीकों की बर्बादी हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 15.5 प्रतिशत और जम्मू कश्मीर में 10.8 प्रतिशत बर्बादी की बात सामने आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल