लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सभी कारागारों में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कैदियों का टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:27 IST

Open in App

लखनऊ, 23 मार्च उत्तर प्रदेश के सभी कारागारों में मंगलवार से कैदियों का दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

गृह विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक पहले चरण में मंगलवार को 60 साल से ज्यादा उम्र के बंदियों को टीका लगाया जा रहा है। आज दोपहर तक विभिन्न जेलों से प्राप्त सूचना के अनुसार 20 जेलों केंद्रीय कारागार (नैनी) प्रयागराज, जिला जेल कौशांबी, जिला जेल बांदा, जिला जेल हमीरपुर, जिला जेल महोबा, केंद्रीय कारागार वाराणसी, जिला जेल बस्ती, जिला जेल लखनऊ, जिला जेल उन्नाव, जिला जेल सीतापुर, जिला जेल खीरी लखीमपुर, जिला जेल रायबरेली, जिला जेल बलरामपुर, जिला जेल सुल्तानपुर, जिला जेल वाराणसी, केंद्रीय कारागार आगरा, जिला कारागार आगरा, जिला कारागार मैनपुरी, जिला कारागार एटा, जिला कारागार कासगंज तथा उप कारागार देवबंद में कुल 1426 बंदियों को टीका लगाया जा चुका है।

टीकाकरण अभियान के तहत 23 तथा 24 मार्च को जेल में निरुद्ध बंदियों का टीकाकरण किया जाना है।

बयान के मुताबिक कारागार विभाग द्वारा महामारी के दौरान कोविड-19 से बन्दियों के बचाव हेतु किये गए अनेक प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक प्रदेश के किसी भी जेल में संक्रमण से एक भी बन्दी की मृत्यु नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल