लाइव न्यूज़ :

18 साल से अधिक उम्र के लोगों का शनिवार को नहीं हो पाएगा टीकाकरण : दक्षिणी राज्यों ने कहा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:51 IST

Open in App

चेन्नई, 30 अप्रैल देश में 18 से 44 साल तक की आयु के लोगों के एक मई से होने वाले कोविड रोधी टीकाकरण की दक्षिणी राज्यों में खुराक की आपूर्ति के अभाव में शनिवार को शुरुआत होने की उम्मीद नहीं है।

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी ने कहा कि उनके पास टीकों का पर्याप्त भंडार नहीं है।

टीकों की आपूर्ति पर अनिश्चितता की वजह से तमिलनाडु सरकार ने एक मई को होने वाले टीकाकरण को शुक्रवार को टालने का फैसला किया।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर जे राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘कल तक इंतजार करने (और लोगों को निराश करने) की जगह मैं अब स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमें नहीं पता कि टीकों की तमिलनाडु सरकार द्वारा मांगी गईं 1.5 करोड़ खुराकों में से कितनी खुराक मिलेंगी और कब मिलेंगी।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कल टीकाकरण होगा, उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि कल हमें टीके मिलेंगे या नहीं और कितने मिलेंगे।’’

राज्य सरकार को टीकों की मांग पर केंद्र से अभी जवाब नहीं मिला है।

वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मुद्दे पर कहा कि जब टीकों की कमी है तो राज्य अपने आप कोई फैसला नहीं कर सकता।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि संबंधित आयु समूह के टीकाकरण में विलंब हो सकता है क्योंकि टीके अभी तक नहीं मिले हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश के प्रधान सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने कहा कि टीकों की कमी की वजह से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत करने में राज्य असमर्थ है।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक मई को संबंधित आयु समूह के टीकाकरण के लिए टीकों की खेप नहीं पहुंची है और इस वजह से एक मई को होने वाला टीकाकरण कार्यक्रम विलंबित हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो