लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सात जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण आरंभ

By भाषा | Updated: May 1, 2021 11:08 IST

Open in App

लखनऊ (उप्र), एक मई उत्तर प्रदेश के उन सात जिलों में 18 साल से अधिक आयु के लोगों का शनिवार को टीकाकरण शुरू हो गया, जहां नौ हजार से अधिक उपचाराधीन मामले हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अवंती बाई अस्पताल में पहुंच कर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू किया।

एक सरकारी प्रवक्ता में बताया गया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अवंती बाई अस्पताल में 18 वर्ष के ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के अभियान की शुक्रवार रात समीक्षा की और हैदराबाद से टीके की खेप मंगाई गई।

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जिन सात जिलों में 18 साल से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण की शनिवार को शुरुआत हुई, उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली शामिल हैं।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया था कि एक मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत सात जिलों में होगी और इसके बाद अन्य जिलों में इसे लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले 18 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण उन सात जिलों में आरंभ होगा, जहां नौ हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos