लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू नहीं हो सकता:अधिकारी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:50 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 अप्रैल ओडिशा में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण 1 मई से शुरू नहीं होगा, क्योंकि यह पूरे राज्य में सप्ताहांत बंद का पहला दिन है और राज्य में टीकों की कमी है। एक अधिकारी शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) पी के महापात्र ने यह नहीं बताया कि तीसरे चरण का टीकाकरण कब शुरू होगा।

महापात्र ने कहा, ‘‘हमारे पास शनिवार को तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए आवश्यक टीके नहीं हैं। साथ ही 1 मई और 2 मई को सप्ताहांत बंद के दो दिन हैं। इसलिए, राज्य तीसरे चरण की शुरुआत 1 मई या दो मई से नहीं कर सकता।’’

राज्य में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित 1.93 करोड़ लोग हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह