लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में हो सकती है देरी: डॉ के सुधाकर

By भाषा | Updated: April 30, 2021 13:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 अप्रैल कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने शुक्रवार को कहा एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान में देरी हो सकती है क्योंकि टीका अब तक नहीं पहुंचा है।

मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने पुणे में सीरम इंस्टटीट्यूट को टीके की एक करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है लेकिन आधिकारिक समाचार यही है कि वे पूर्वनिर्धारित समय के हिसाब से कल तक हमें टीका देने को तैयार नहीं हैं।’’

उन्होंने टीकाकरण के लिए को-विन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले लोगों से एक मई को टीकाकरण केंद्र जाने से बचने का अनुरोध किया।

मंत्री ने कहा कि सरकार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से टीकों की आपूर्ति के बारे में पुष्टि होने पर टीका लेने के पात्र लोगों को सूचित करेगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम पहले ही टीका निर्माता कंपनी पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड टीकों की एक करोड़ खुराक खरीदने के लिए 400 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं।’’

मंत्री के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट के पास एक महीने में छह करोड़ टीके की खुराक के उत्पादन की क्षमता है जबकि हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक एक से डेढ़ करोड़ टीके की खुराक का उत्पादन कर सकती है।

रूस के स्पुतनिक ने डॉ रेड्डीज लेबोरेटरी को टीका निर्माण का लाइसेंस दिया है लेकिन उन्होंने सरकार को आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि वे इसकी आपूर्ति कब करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे