लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों का बाड़मेर, जैसलमेर में टीकाकरण आरंभ, जोधपुर को सरकारी मंजूरी का इंतजार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 01:16 IST

Open in App

जोधपुर, 10 जून राजस्थान में पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के कोविड-19 संबंधी टीकाकरण को लेकर अनिश्चितता के बीच बाड़मेर और जैसलमेर जिला प्रशासन ने उन्हें टीके लगाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन जोधपुर प्रशासन इस मामले में राज्य के फैसले का इंतजार कर रहा है।

जैसलमेर के जिलाधिकारी आशीष मोदी ने अपने जिले में हिंदू प्रवासियों के टीकाकरण के बारे में कहा कि उन्होंने ऐसे प्रवासियों का सर्वेक्षण किया जिनके पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है लेकिन पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं।

उन्होंने कहा, “हमने जैसलमेर में ऐसे 2,281 प्रवासियों की पहचान की है और उनके पासपोर्ट के आधार पर उनका टीकाकरण शुरू कर दिया है। अब तक उनमें से 17 का टीकाकरण किया जा चुका है और यह अभियान शुक्रवार से पूरे जोर-शोर से शुरू होगा।’’

इसी तरह, बाड़मेर के जिलाधिकारी लोक बंधु ने कहा कि बिना स्थानीय पहचान पत्र वाले प्रवासियों का टीकाकरण शुरू हो चुका है। उनमें से कुल 21 को अभियान के पहले दिन मंगलवार को टीका लगाया गया।

इस बीच, जोधपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत मांडा ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार से पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के टीकाकरण पर कोई निर्देश नहीं मिला है और इस मुद्दे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

नागरिकता का इंतजार कर रहे पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों की सबसे अधिक संख्या जोधपुर में है और प्रशासन द्वारा उनके टीकाकरण को लेकर कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण उनकी असुरक्षा और बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग