लाइव न्यूज़ :

जोधपुर में पाकिस्तानी प्रवासियों का टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:41 IST

Open in App

जोधपुर (राजस्थान), 11 जून जोधपुर जिला प्रशासन ने कोविड-19 से बचाव के लिए उन पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों का शुक्रवार को टीकाकरण शुरू किया, जिनके पास भारतीय पहचान पत्र नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि इन प्रवासियों को पाकिस्तानी पासपोर्ट के आधार पर टीके की खुराक दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी प्रवासियों के लिए जिले में शुरू टीकाकरण अभियान के पहले दिन एक शिविर में करीब 100 लोगों को टीके की खुराक दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रवासियों की एक बस्ती अल्कोसर शिविर शुक्रवार सुबह पहुंची और टीकाकरण शुरू किया। उन्होंने बताया कि जिले में रह रहे ये प्रवासी टीकाकरण से छूट गए थे क्योंकि इनके पास आधार जैसे स्थानीय पहचान पत्र नहीं थे।

सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोधा ने शुक्रवार के टीकाकरण को समुदाय के सदस्यों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा,‘‘यह आश्चर्यजनक था कि सभी जिलों ने बिना पहचान पत्र के प्रवासियों का टीकाकरण शुरू कर दिया था जबकि जोधपुर के प्रवासियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।’’

गौरतलब है कि प्रवासियों का टीकाकरण सभी जिलों में उनके पासपोर्ट के आधार पर आठ जून को शुरू हुआ था। हालांकि, जोधपुर में राज्य सरकार के निर्देश के नाम पर यह शुरू नहीं हो सका था।

केंद्र सरकार ने पांच मई को जारी मानक संचालन प्रक्रिया में कहा था कि कमजोर समुदाय के उन लोगों का भी टीकाकरण किया जाए, जिनके पास पहचान पत्र नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग