लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तीन करोड से अधिक लोगों का टीकाकरण

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:38 IST

Open in App

जयपुर, 23 जुलाई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में अब तक टीकों की तीन करोड़ 82 हजार 297 खुराक लगायी जा चुकी है और इसके लिये उन्होंने टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।

मंत्री ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इसी लगन व ऊर्जा के साथ कार्य कर प्रदेशवासियों को कोविड-19 वायरस के प्रभाव से बचाने में तत्परता से सहयोग का आह्वान किया है।

शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2 करोड़ 38 लाख 64 हजार 10 व्यक्तियों को प्रथम खुराक एवं 62 लाख 18 हजार 287 लोगों को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोविशील्ड की बर्बादी शून्य के नीचे 1.9 प्रतिशत एवं कोवेक्सीन की बर्बादी शून्य के नीचे 2.14 प्रतिशत रही ।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय से कुल प्राप्त 2 करोड 91 लाख 90 हजार खुराक का समुचित इस्तेमाल करते हुए तीन करोड़ से अधिक कोविड-19 का प्रतिरक्षक टीका लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि चिकित्साकर्मियों के कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए टीके की प्रत्येक शीशी में से 10 के अतिरिक्त उपलब्ध खुराक का इस्तेमाल किया गया है और इसी के चलते आपूर्ती के अनुपात में अधिक टीकाकरण संभव हुआ है।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में टीकाकरण की दृष्टि से राजस्थान देशभर में चतुर्थ पायदान पर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन करीब 15 लाख टीका लगाने की क्षमता विकसित कर ली गई है और टीके की खुराक प्राप्त होने के साथ ही लगातार टीकाकरण किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र