देश में 58 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 7, 2021 23:19 IST2021-02-07T23:19:28+5:302021-02-07T23:19:28+5:30

Vaccination of more than 58 lakh people in the country: Ministry of Health | देश में 58 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में 58 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, सात फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में अब तक 58 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

मंत्रालय ने बताया कि सबसे ज्यादा टीके लगाए जाने के मामले में भारत अब अमेरिका, ब्रिटेन के बाद तीसरे स्थान पर है।

मंत्रालय ने बताया कि 12 राज्यों असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा और उत्तराखंड में रविवार को टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।

एक अस्थायी रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार शाम छह बजकर 40 मिनट तक 58,03,617 लोगों को कोविड-19 टीके लगे हैं।

इसमें बताया गया कि अब तक 1,16,478 सत्रों का आयोजन किया गया है और रविवार को छह बजकर 40 मिनट तक 1,295 सत्रों का आयोजन हुआ।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 53,17,760 स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे 4,85,857 लोगों को टीके लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vaccination of more than 58 lakh people in the country: Ministry of Health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे