लाइव न्यूज़ :

टीके की आपूर्ति नहीं होने पर दिल्ली में 18 से अधिक आयुवर्ग का टीकाकरण रोकना पड़ेगा: आतिशी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने सोमवार को कहा कि अगर टीके की आपूर्ति नहीं की गई तो दिल्ली सरकार को मंगलवार शाम के बाद उन टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा, जहां 18-44 आयुवर्ग के लोगों को कोवैक्सीन की खुराक दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस आयुवर्ग के टीकाकरण के लिए दिल्ली के पास उपलब्ध कोवैक्सीन टीके का भंडार मंगलवार शाम तक समाप्त हो जाएगा जबकि कोविशील्ड टीके का भंडार चार दिन तक चल सकता है।

दिल्ली के टीकाकरण बुलेटिन को जारी करते हुए आतिशी ने कहा, '' सोमवार सुबह तक दिल्ली के पास 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिए टीके की 2.74 लाख खुराक उपलब्ध थीं।''

उन्होंने कहा, '' मंगलवार शाम के बाद दिल्ली सरकार को उन टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा जहां इस आयुवर्ग के लोगों को कोवैक्सीन टीका लगाया जा रहा है। हमें चार दिन बाद उन टीकाकरण केद्रों को भी बंद करना पड़ेगा, जहां कोविशील्ड की खुराक दी जा रही है।''

आप नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पहले ही टीका निर्माताओं भारत बायोटेक और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को 1.34 करोड़ खुराकों की खरीद का ऑर्डर दिया हुआ है।

उन्होंने कहा, '' हमे उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही और अधिक टीके उपलब्ध कराएगी।''

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को कोविड-रोधी टीके की 1.28 लाख से अधिक खुराक दी गईं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक टीके की करीब 39 लाख खुराक दी जा चुकी हैं। रविवार को टीकाकरण नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल