लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड-19 का टीकाकरण शुरू, संक्रमण के चार नए मामले

By भाषा | Updated: March 1, 2021 13:39 IST

Open in App

नोएडा, एक मार्च पहले और दूसरे चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके दिए के बाद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया।

तीसरे चरण के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को कोरोना के टीके दिए गए। गौतमबुद्ध नगर में टीकाकरण के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल, ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स तथा सेक्टर-63 स्थित एसजेएम अस्पताल में टीके लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में से दो सरकारी तथा एक निजी केंद्र है। सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीके लगाए जाएंगे, जबकि सेक्टर-63 स्थित एसजेएम में टीकाकरण के लिए लोगों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

वहीं, गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के चार नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 25,540 हो गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। विभिन्न अस्पतालों में 70 मरीजों का उपचार चल रहा है।

दोहरे ने बताया कि जनपद में 25,376 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे