लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड-19 का टीकाकरण शुरू, संक्रमण के चार नए मामले

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:54 IST

Open in App

नोएडा, एक मार्च गौतम बुद्ध नगर में स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों के टीकाकरण के बाद सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हुआ।

दूसरे चरण के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका दिया गया। गौतमबुद्ध नगर में टीकाकरण के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल, ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स तथा सेक्टर-63 स्थित एसजेएम अस्पताल में टीके लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में से दो सरकारी तथा एक निजी केंद्र है। सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीके लगाए जाएंगे, जबकि सेक्टर-63 स्थित एसजेएम में टीकाकरण के लिए लोगों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

वहीं, गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के चार नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 25,540 हो गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। विभिन्न अस्पतालों में 70 मरीजों का उपचार चल रहा है।

दोहरे ने बताया कि जनपद में 25,376 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र