लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड-19 का टीकाकरण शुरू, संक्रमण के चार नए मामले

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:51 IST

Open in App

नोएडा, एक मार्च गौतम बुद्ध नगर में टीकाकरण के पहले और दूसरे चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को टीका दिये जाने के बाद सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हुआ।

तीसरे चरण के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका दिया गया। गौतमबुद्ध नगर में टीकाकरण के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल, ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स तथा सेक्टर-63 स्थित एसजेएम अस्पताल में टीके लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में से दो सरकारी तथा एक निजी केंद्र है। सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीके लगाए जाएंगे, जबकि सेक्टर-63 स्थित एसजेएम में टीकाकरण के लिए लोगों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

वहीं, गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के चार नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 25,540 हो गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। विभिन्न अस्पतालों में 70 मरीजों का उपचार चल रहा है।

दोहरे ने बताया कि जनपद में 25,376 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए