लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 का टीकाकरण तीसरे दिन भी जारी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 17:02 IST

Open in App

कोलकाता, 19 जनवरी पश्चिम बंगाल में को-विन पोर्टल में कुछ परेशानी आने की खबरों के बावजूद राज्य के 207 केंद्रों पर मंगलवार को तीसरे दिन भी फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीका लगाने का काम जारी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को टीका लगाने के लिए एसएमएस भेजा गया था वे सुबह नौ बजे संबंधित केंद्रों पर पहुंच गए थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने लक्ष्य तय नहीं किया है। हमारा टीकाकरण कार्यक्रम लाभार्थियों के पंजीकरण के अनुसार चलेगा। को-विन पोर्टल में समस्या आ रही है और हम हाथ से ही काम कर रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण का प्रबंधन करने के लिए केंद्र सरकार ने को-विन ऐप तैयार किया है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार तक पश्चिम बंगाल में 29,817 फ्रंटलाइन कर्मियों को टीका लगाया जा चुका था।

उन्होंने बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में टीकाकरण के बाद कम से कम 28 दुष्प्रभाव के मामले आए हैं।

टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गईं तीन महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, ‘‘ वे निगरानी में हैं और उनपर इलाज का सकारात्मक असर हो रहा है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल