लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से कम : केंद्र

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से कम है।

संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में पॉल ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को एक खुराक मिलने का आंकड़ा 89 प्रतिशत का है।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में यह आंकड़ा 95 प्रतिशत है, मध्य प्रदेश में 96, छत्तीसगढ़ में 99 और दिल्ली में 78 प्रतिशत है। यह (राष्ट्रीय) औसत से 10-11 प्रतिशत कम है। इसमें सुधार किया जाना चाहिए। यह (दिल्ली) एक सीमित क्षेत्र है, सीमित आबादी है।’’

इसी तरह अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए कुल मिलाकर कवरेज का आंकड़ा 82 प्रतिशत है।

गुजरात में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को एक खुराक मिलने का आंकड़ा 93 प्रतिशत का है, राजस्थान में यह आंकड़ा 91 और मध्य प्रदेश में यह 90 प्रतिशत का आंकड़ा है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

पॉल ने कहा, ‘‘दिल्ली में यह लगभग 80 प्रतिशत है, औसत से ठीक नीचे। प्रत्येक राज्य को इसे 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने की कोशिश करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए