लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की समूची आबादी का एक महीने में हो सकता है टीकाकरण, टीकाकरण अधिकारी ने कहा

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:51 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए दिल्ली तैयार है और अगर अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों को भी अभियान में शामिल कर लिया जाए तो एक महीने में समूची आबादी का टीकाकरण हो सकता है। दिल्ली के टीकाकरण अधिकारी सुरेश सेठ ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

सेठ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारे पास कोल्ड स्टोरेज के लिए 600 स्थान हैं और बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए करीब 1800 संपर्क स्थल हैं । टीका के लिए हमारे पास समुचित उपकरण हैं और दो से आठ डिग्री तथा जरूरत पड़ने पर शून्य से 15 डिग्री या 25 डिग्री नीचे के तापमान पर इसे रख सकते हैं । केंद्र सरकार ने आधाभूत ढांचे को मजबूत किया है तथा और उपकरण मुहैया करा रही है।’’

उन्होंने कहा कि शून्य से 70 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान में टीका को रखने के लिए उपकरण और आधारभूत ढांचा नहीं हैं लेकिन ‘‘हमें नहीं लगता है कि इस संबंध में कोई दिक्कत होगी क्योंकि चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों आदि को शामिल कर लें तो हम एक महीने में समूची आबादी का आसानी से टीकाकरण कर सकते हैं।’’ सेठ ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के आंकड़े इकट्ठा कर रही है, जो कि सरकार की प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर है।

सेठ ने कहा, ‘‘अगर टीका उपलब्ध हो जाए तो हम महज तीन दिनों में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को यह दे सकते हैं। हमारे पास समुचित उपकरण हैं, कोल्ड स्टोरेज भी हैं और हम तैयार हो रहे हैं ।’’

विशेषज्ञों ने कहा है कि सुगमता से समूची आबादी के टीकाकरण के लिए दिल्ली में समुचित आधारभूत ढांचा और उपकरण हैं ।

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अजित जैन ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण दिल्ली के पास सारे उपकरण और क्षमता हैं। प्रभावी तरीके से टीकाकरण कार्यक्रम चलाने के लिए बस हमें कर्मियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है । ’’

दवा कंपनी फाइजर द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 के टीके को शून्य से 70 डिग्री नीचे के तापमान में रखने की जरूरत होगी। हालांकि, दवा कंपनी मॉडर्ना ने कहा है कि उसके टीका को शून्य से 20 डिग्री नीचे के तापमान पर रखा जा सकता है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के मुताबिक ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित किए जा रहे टीका को ‘‘फ्रिज’’ के तापमान पर रखा जा सकता है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक एन के गांगुली ने कहा कि दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर कोविड-19 टीका को भंडारित करने के लिए समूचे देश में पर्याप्त ‘आधारभूत ढांचा’ है। उन्होंने कहा, ‘‘टीका को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए हमारे पास पर्याप्त संख्या में रेफ्रिजरेटेड वैन हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश में केवल भारत बायोटेक के रोटावायरस टीका को शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान पर रखने की जरूरत होती है। कंपनी ने इसके लिए व्यवस्था कर रखी है । उन्होंने कहा कि दवा कंपनी फाइजर भारत जैसे विकासशील देशों के लिए टीका नहीं बना रही। गांगुली ने कहा, ‘‘फाइजर के टीके की कीमत 1500 डॉलर होगी। भारत में टीका की कीमत 500 रुपये से कम होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित