लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में विद्यालयों को दोबारा खोलने के लिए सभी शिक्षकों के टीकाकरण को प्राथमिकता

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 जुलाई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर टीके की खुराक दी जाएगी।

एक बयान में सुधाकर ने कहा कि देर-सबेर विद्यालय तो खुलेंगे ही क्योंकि बच्चे हमेशा ऑनलाइन कक्षाओं पर निर्भर नहीं रह सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इस तरह के निर्णय लेने के लिए विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी।’’

सुधाकर ने कहा, ‘‘ विद्यालय के कर्मियों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यार्थियों के माता-पिता और परिवार के सदस्यों का पहले ही टीकाकरण हो चुका है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण का आंकड़ा अगले कुछ दिनों में तीन करोड़ को पार कर जाएगआ और टीका लेने वाले लोगों के शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है।

मंत्री ने कहा कि चिकित्सा कॉलेजों को खोलने के आदेश दिए जा चुके हैं जबकि उच्च शिक्षा संस्थान भी शीघ्र ही खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि चरण बद्ध तरीके से सभी शिक्षण संस्थानों को खोला जाएगा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदम उठाए जाएंगे। सुधाकर ने कहा कि इस विषय पर जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ भी चर्चा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह