लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से शुरू होगा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:07 IST

Open in App

पुडुचेरी, 31 मार्च पुडुचेरी प्रशासन एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का कोविड टीकाकरण करेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में 28 स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए लोगों को कोविड टीके लगाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस बीमारी के खिलाफ एहतियात में कोई कमी नहीं आने दें।

उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण कार्यक्रम में उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा जो पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं।

कुमार ने कहा कि पुडुचेरी में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर वृद्धि के मद्देनजर सभी लोगों को सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

निदेशक ने कहा कि अभी लोग सामाजिक कार्यों, चुनावी सभाओं और अन्य उद्देश्यों के लिए एकत्र हो रहे हैं, इसलिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल