लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ में करीब 62 प्रतिशत पात्र आबादी का टीकाकरण पूर्ण : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:28 IST

Open in App

अलीबाग, 23 दिसंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 62 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 21,92,500 नागरिक हैं। रायगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरण पाटिल ने बताया कि उनमें से 13,68,606, या 62.41 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 93.41 प्रतिशत पात्र आबादी को टीके (पहली और दूसरी खुराक सहित) दिए जा चुके हैं, लेकिन 1,44,415 नागरिकों ने अब तक पहली खुराक भी नहीं ली है। उन्होंने टीकाकरण न कराने वाले लोगों से टीका लगवाने की अपील की।

अधिकारी ने कहा कि रायगढ़ स्वास्थ्य विभाग उन लोगों की सूची भी तैयार कर रहा है जो दूसरी खुराक लेने के लिए आगे नहीं आए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में 569 टीकाकरण केंद्र हैं, जिनमें 268 निजी केंद्र और पनवेल के नगर निगम के 28 केंद्र शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह