लाइव न्यूज़ :

देश में 3,81,305 लोगों का हुआ टीकाकरण, प्रतिकूल असर के 580 मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में अब तक 3,81,305 लोगों को कोविड-19 से बचाव के टीके दिए गए हैं और टीके के बाद प्रतिकूल असर के 580 मामले आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे तक 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1,48,266 लोगों को टीके दिए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘अतंरिम रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम पांच बजे तक कुल 7,704 सत्रों में 3,81,305 लोगों को टीके दिए गए हैं। ’’

सोमवार को 1,48,266 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें से बिहार में 8,656, असम में 1822, कर्नाटक में 36,888, केरल में 7070, मध्यप्रदेश में 6,665, तमिलनाडु में 7,628, तेलंगाना में 10,352, पश्चिम बंगाल में 11,588 और दिल्ली में 3111 लोगों का टीकाकरण हुआ।

अगनानी ने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद से अबतक प्रतिकूल असर के 580 मामले आए हैं और सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में तीन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को छुट्टी मिल चुकी है और एक को मैक्स अस्पताल, पटपडगंज में निगरानी में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में प्रतिकूल असर के मामले में टीका लगवाने वाले एक व्यक्ति को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है।

मंत्रालय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भी एक व्यक्ति को राजनंदगांव के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में निगरानी में रखा गया है जबकि कर्नाटक से ऐसे दो मामलों आए हैं जिनमें से एक को चित्रदुर्ग के जिला अस्पताल में और दूसरे को चित्रदुर्ग जिले के ही चल्लाकरे जनरल अस्पताल में रखा गया है।

अगनानी ने बताया, ‘‘टीका लेने वाले दो व्यक्तियों की मौत दर्ज की गई है जिनमें एक मुरादाबाद में हुई 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत पोस्टमॉर्टम के अनुसार टीके से जुड़ी नहीं है। उसकी मौत की वजह ‘कार्डियोपल्मोनरी’ बीमारी है।’’

उन्होंने बताया कि दूसरी मौत कर्नाटक के बेल्लारी में हुई है जिसे 16 जनवरी को टीका लगाया गया था और सोमवार को उसकी मौत हुई। उसकी उम्र 43 साल थी।

अगनानी ने बताया कि उसकी मौत की वजह हृदय संबंधी बीमारी से हुई और सोमवार को कर्नाटक के बेलारी स्थित विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में सोमवार को पोस्टमॉर्टम होना है।

अतिरिक्त सचिव ने बताया, ‘‘टीके के गंभीर दुष्प्रभाव के मामले अब तक नहीं आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू